Ayushman Bharat – Pradhan Mantri Jan Aarogya Yojana (Ayushman Card)

क्या आपके परिवार में इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो जाता है? यदि हाँ, तो Ayushman Card 2026 के तहत मिलने वाली आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat PM-JAY) आपके लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है। जिसके द्वारा आप सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में इसका लाभ उठा सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं देना है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के अनुसार आयुष्मान भारत योजना 2026 के तहत अब तक 44 करोड़ से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं और 12 करोड़ से अधिक बार लोग अस्पतालों में मुफ्त इलाज (कैशलेस) का लाभ उठा चुके हैं।
यदि आप भी पीएम जन आरोग्य योजना 2026 का लाभ लेना चाहते हैं तो, कृप्या इस लेख को पूरा पढ़ें। यहां हम आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और पात्रता की पूरी जानकारी साझा कर रहे हैं, ताकि आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकें।
| Ayushman Card 2026 : संक्षिप्त विवरण | |
| योजना का नाम | आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) |
| PM-JAY कब शुरू हुआ | 23 सितंबर 2023 को रांची, झारखंड में |
| किसके द्वारा शुरू किया गया | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय |
| कवरेज (प्रति परिवार) | 5 लाख रूपये (प्रति वर्ष) |
| किसके द्वारा संचालित होता हैं | राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) |
| PM-JAY के CEO | डॉ. सुनील कुमार बरनवाल (IAS) |
| पात्रता | भारत के गरीब परिवार या 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक |
| अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद का कवरेज | अधिकतम 3 दिन (पूर्व) और अधिकतम 15 दिन (पश्चात) |
| हेल्पलाइन नंबर | 1800-111-565 या 14555 |
| ईमेल आईडी | ayushmanbharat.csc.gmail.com |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmjay.gov.in |
| Pradhan Mantri Jan Ayogya Yojana 2026 : यह योजना क्या हैं? |
| • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य बीमा पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। • यह योजना मुख्यतः गरीब, वंचित और निम्न आय वाले परिवारों पर केंद्रित है, ताकि वे आर्थिक चुनौतियों के बिना उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। • इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन, सर्जरी, दवाइयों और अन्य चिकित्सा सेवाओं का खर्च सरकार उठाती है। |
| • You May Also Check : |

| प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 2026 : आयुष्मान कार्ड क्या है? |
| • आयुष्मान कार्ड एक डिजिटल स्वास्थ्य पहचान पत्र है, जिसे भारत सरकार द्वारा योग्य लाभार्थियों को दिया जाता है और इस कार्ड की मदद से व्यक्ति बिना नकद भुगतान के उपचार का लाभ उठा सकता है। • इस डिजिटल कार्ड में लाभार्थी की महत्वपूर्ण जानकारी जैसे :- नाम, परिवार की जानकारी, आयुष्मान आईडी, फोटो, पात्रता विवरण शामिल होते हैं। |
| Pradhan Mantri Jan Ayogya Yojana : मुख्य उद्देश्य | |
| गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा देना | • वर्तमान में महंगे इलाज के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह योजना उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। |
| गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच | • हमारे देश के हर एक पात्र व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए बेहतर अस्पतालों की सुविधा को मुहैया कराना। |
| स्वास्थ्य खर्च कम करना | • लाभार्थी के इलाज पर होने वाले भारी खर्च को कम करके उनके परिवार को आर्थिक रूप से राहत देना। |
| कैशलेस उपचार | • लाभार्थियों अपने इलाज के दौरान अस्पताल में पैसे जमा करने की आवश्यकता नहीं होती। |
| Ayushman Bharat Yojana 2026 : इस योजना के लाभ | |
| ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज | • हर एक पात्र परिवार को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है। |
| पहले से मौजूद बीमारियां भी कवर | • कई मामलों में पुरानी बीमारियां जो काफ़ी समय से हो वो भी इस योजना के अंतर्गत शामिल होती हैं। |
| इस योजना में कौन कौन परिवार के सदस्य शामिल हो सकते हैं। | • इस योजना के तहत परिवार के सभी सदस्य शामिल है। |
| इस योजना का लाभ कहाँ कहाँ उठा सकते है। | • इस योजना का लाभ देश के किसी भी सूचीबद्ध अस्पतालों में उठाया जा सकता है। |
| कैशलेस उपचार | • इस योजना के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने के बाद लाभार्थी को अपनी जेब से पैसा खर्च नहीं करना पड़ता। |
| PMJAY Scheme 2026 : इस योजना के लिए कौन कौन पात्रता हैं | |
| आयुष्मान कार्ड की पात्रता मुख्य रूप से Socio-Economic and Caste Census (SECC) और सरकारी मानकों पर आधारित होती है। | |
| ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवार | • कच्चे मकान में रहने वाले • भूमिहीन मजदूर • अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवार • दिहाड़ी मजदूर • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार |
| शहरी क्षेत्र के पात्र परिवार | • रिक्शा चालक • घरेलू कामगार • मजदूर • सफाई कर्मचारी • निर्माण श्रमिक • छोटे – छोटे विक्रेता |

| Ayushman Card Cashless Treatment Scheme 2026 : आवश्यक दस्तावेज |
| • आधार कार्ड • मोबाइल नंबर (जो चालू हो) • राशन कार्ड • परिवार पहचान पत्र (यदि लागू हो) • निवास प्रमाण पत्र • पासपोर्ट साइज फोटो |
| Pradhan Mantri Jan Ayogya Yojana 2026 : इस योजना के अंतर्गत कौन-कौन सी बीमारियों का इलाज होता है? |
| • कैंसर इलाज :- कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, और विभिन्न प्रकार के कैंसर (जैसे मुंह, ब्रेस्ट और फेफड़ों का कैंसर) की सर्जरी • हृदय :- हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी, बायपास सर्जरी और दिल के वॉल्व बदलना, इत्यादि। • किडनी :- किडनी ट्रांसप्लांट, क्रोनिक किडनी डिजीज और डायलिसिस। • न्यूरोलॉजिकल :- ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक, पैरालिसिस और स्पाइनल सर्जरी। • हड्डियों के रोग :- घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण (Joint Replacement) और गंभीर फ्रैक्चर। • पेट और लिवर के रोग :- लिवर सिरोसिस, अपेंडिक्स और गॉलब्लैडर (पित्ताशय) का ऑपरेशन। • अन्य गंभीर बीमारियां :- मोतियाबिंद सर्जरी, नवजात बच्चों की सर्जरी, मुंह-जबड़े के विकार और गंभीर रूप से जलने का इलाज। • नोट :- यह योजना केवल अस्पताल में भर्ती होकर (Indoor) होने वाले इलाज के लिए मान्य है। इसमें ओपीडी (OPD) परामर्श, सामान्य बुखार, कॉस्मेटिक सर्जरी, विटामिन सप्लीमेंट्स, फर्टिलिटी (IVF) ट्रीटमेंट, और सामान्य डेंटल क्लीनिंग कवर नहीं किए जाते हैं। |
| Ayushman Card 2026 : अपना नाम कैसे चेक करें? |
| • सबसे पहले आयुष्मान भारत के आधिकारिक Beneficiary वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाएं। • उसके बाद, Beneficiary लॉगिन करें के पश्चात आप अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चर कोड भरें। • अपने राज्य और जिला का चयन करें। • अंतिम में, Search By ऑप्शन में आप अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालने के बाद आपको Search बटन पर क्लिक करना है क्लिक करके के पश्चात यदि आपका नाम PM-JAY डेटाबेस में उपलब्ध होगा तो पूरी जानकारी आपने डिवाइस के स्क्रीन पर दिख जाएगा। |
| PM-JAY Scheme 2026 : People Also Ask |
| Q 1. क्या आधार नंबर के माध्यम से PM-JAY सूची में नाम चेक किया जा सकता है? |
| उत्तर :- हाँ, आयुष्मान कार्ड के आधिकारिक वेबसाइट या Ayushman App में आप आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। |
| Q 2. अगर नाम सूची में आ जाए तो उसके बाद क्या करें? |
| उत्तर :- यदि नाम सूची में है तो e-KYC प्रक्रिया पूरी करके आयुष्मान कार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है। |
| Ayushman Card Apply Online 2026 : ऑनलाइन कैसे बनाएं। |
| • सबसे पहले “NHA Beneficiary Portal” पर जाएँ। • उसके बाद, “Beneficiary” विकल्प चुन कर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के माध्यम से सत्यापन करें। • लॉगिन करने के बाद अपना योजना (PMJAY), राज्य, जिला, एवं Search By में Aadhaar Number, Family ID या Ration Card चुनें। • फिर आप अपना आधार नंबर डालकर पात्रता जाँचे। • जिस सदस्य का कार्ड बनाना है उसके सामने e-KYC विकल्प पर क्लिक करके वहाँ आधार नंबर डालकर पहचान सत्यापित करें। • अंतिम में, आप अपना पूरा विक्तिगत जानकारी, फ़ोटो, मोबाइल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। • अब “e-KYC” सफल होने के बाद आपका आवेदन सत्यापन के लिए भेज दिया जाएगा। |
| Ayushman Card 2026 : People Also Ask |
| Q 1. क्या आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बना सकता है? |
| उत्तर :- हाँ, आयुष्मान कार्ड NHA Beneficiary आधिकारिक वेबसाइट या Ayushman App के माध्यम से ऑनलाइन बना सकते हैं। |
| Q 2. ऑनलाइन Ayushman Card बनाने के लिए कौन – कौन सा दस्तावेज़ लगता है? |
| उत्तर :- ऑनलाइन कार्ड बनवाने के लिए आमतौर पर आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र (यदि लागू हो) इत्यादि अन्य पहचान संबंधित दस्वावेजों की आवश्यकता होती है। |
| Q 3. क्या आयुष्मान कार्ड मोबाइल के माध्यम से बनाया जा सकता है? |
| उत्तर :- हाँ, आप आधिकारिक Ayushman App डाउनलोड करके अपने मोबाइल से आयुष्मान कार्ड बना सकते है? |
| Q 4. Ayushman Card बनवाने के लिए e-KYC ज़रूरी हैं? |
| उत्तर :- हाँ, आवेदक की पहचान सत्यापन करने के लिए आधार आधारित e-KYC ज़रूरी हैं। |
| Q 5. यदि मेरा नाम PM – JAY सूची में नहीं है तो क्या मैं ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड बनवा सकता हूं ? |
| उत्तर :- नहीं, आयुष्मान कार्ड केवल उन्हीं लोगों का बन सकता है जिनका नाम PM-JAY के सूची में उपलब्ध हैं। |

| Ayushman Card Online Apply 2026 : ऑफलाइन कैसे बनवाएं? |
| • सबसे पहले आप अपने नजदीकी CSC सेंटर या आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पताल जाएं। • वहां आप अपना दस्तावेज़ सत्यापन करवाए। • फिर आपने पात्रता की जाँच की जाएगी। यदि आप इस योजना के पात्र होगे तो आपको यह योजना मिल पाएगी। • उसके बाद, आप का e-KYC और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। • आपके परिवार की जानकारी, पता, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करेगा। सभी जानकारी सही पाए जाने पर आवेदन को स्वीकृति के लिए भेज दिया जाता है। • अंतिम में, संपूर्ण सत्यापन होने के बाद आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है। • अपना आयुष्मान कार्ड प्राप्त करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। • इस योजना के तहत आवेदन, कार्ड निर्माण और उपचार पूरी तरह निःशुल्क है। |
| Pardhan Mantri Jay Ayogya Yojana 2026 : People Also Ask |
| Q 1. क्या आयुष्मान कार्ड ऑफलाइन बना सकते है? |
| उत्तर :- हाँ, आयुष्मान कार्ड को ऑफलाइन बनवा सकते है। |
| Q 2. आयुष्मान कार्ड को कौन – कौन से जगह ऑफलाइन बनवा सकते हैं? |
| उत्तर :- आप अपने नज़दीकी CSC सेंटर, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकृत सरकारी या निजी अस्पतालों में जाकर ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता हैं। |
| Q 3. ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन – कौन सा दस्तावेज़ चाहिए? |
| उत्तर :- आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि दस्तावेज़ आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए चाहिए। |
| Q 4. क्या ऑफलाइन आवेदन के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन करवाना जरूरी है? |
| उत्तर :- बिल्कुल ऑफलाइन आवेदन के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन करवाना जरूरी हैं क्योंकि अधिकतर मामलों में आधार आधारित e-KYC और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाता हैं। |
| Q 5. आयुष्मान कार्ड बनवाने में कितना शुल्क लगता हैं? |
| उत्तर :- आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा इलाज कराने की प्रक्रिया में कोई शुल्क नहीं लगता है यानि सारा प्रक्रिया निःशुल्क होता है। |
| Q 6. हम जिस दिन आवेदन करते है क्या उसी दिन हमे आयुष्मान कार्ड मिल जाता है? |
| उत्तर :- यदि सभी दस्तावेज़ संलग्न और सही हो तथा सत्यापन सफ़ल हो तो कई मामलों में कार्ड उसी दिन मिल जाता है। |
| Q 7. Ayushman Card 2026 बनवाने में कितना समय लगता है? |
| उत्तर :- सामान्य तौर पर देख जाए तो सत्यापन होने के बाद आयुष्मान कार्ड कुछ मिनटों में या फिर अधिक से अधिक एक दिन के अंदर बन जाता है। |

| Ayushman Bharat Yojana 2026 : डाउनलोड कैसे करें |
| • सबसे पहले आयुष्मान भारत Beneficiary आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in पर जाएं। • उसके बाद, अपने रजिस्टेड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। • फिर, अपना राज्य चुनें और Search By विकल्प में आधार नंबर डालें। • आप अपना e-KYC सत्यापन पूरा करें यानि पहचान की पुष्टि करें और डाउनलोड कार्ड के बटन पर क्लिक करें। • अंतिम में, Pdf डाउनलोड करें तथा भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। |
| Ayushman Card 2026 : People Also Ask |
| Q 1. क्या आयुष्मान कार्ड मोबाइल से डाउनलोड किया जा सकता है? |
| उत्तर :- हाँ, आप आधिकारिक वेबसाइट या Ayushman App की मदद से अपने मोबाइल फोन से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। |
| Q 2. क्या आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने के लिए कोई शुल्क देना पड़ता है? |
| उत्तर :- नहीं, आयुष्मान कार्ड डाउनलोड पूरी तरह नि:शुल्क हैं। |
| Q 3. क्या बिना मोबाइल नंबर के आयुष्मान कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है? |
| उत्तर :- यदि मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आप अपने नजदीकी CSC केंद्र या आयुष्मान कार्ड मान्यता प्राप्त अस्पताल में बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। |
| Ayushman Bharat Yojana 2026 : हॉस्पिटल नाम कैसे चेक करें। |
| • सबसे पहले PM-JAY HEM आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। • अगर आप पिन कोड के माध्यम से जाँच करना चाहते है तो By Pin Code वाले ऑप्शन में अपना पिन कोड डालें। • यदि आप जिला के माध्यम से जाँच करना चाहते है तो By District वाले ऑप्शन में अपना राज्य और जिला का नाम चयन करें। • अगर आप हॉस्पिटल के नाम से जाँच करना चाहते है तो By Facility वाले ऑप्शन में जाकर आप हॉस्पिटल का नाम डाल कर देख सकते है। |
| Join Our WhatsApp Channel | Follow Now |
| Join Our Telegram Channel | Follow Now |
👇कुछ उपयोगी महत्वपूर्ण लिंक👇
| Online Apply Link | Check Here |
| Hospital List’s Link | Check Here |
| Official Website | Check Here |

RojgarSarathi.Com
1. प्रश्न : आयुष्मान कार्ड क्या है?
उत्तर : आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत जारी किया जाने वाला एक स्वास्थ्य कार्ड है।
2. प्रश्न : आयुष्मान कार्ड का लाभ किसे मिलता है?
उत्तर : आयुष्मान भारत योजना का फायदा उन गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलता है, जिन्हें सरकार ने लाभार्थियों के रूप में मान्यता दी है।
3. प्रश्न : आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये तक का इलाज मिलता है?
उत्तर : आयुष्मान कार्ड के जरिए, हर परिवार को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज प्राप्त करने की सुविधा मिलती है।
4. प्रश्न : क्या आयुष्मान कार्ड पूरे भारत में मान्य है?
उत्तर : हाँ, आयुष्मान कार्ड पूरे भारत में मान्य है।
5. प्रश्न : आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
उत्तर : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड और अन्य पहचान संबंधी दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है।
6. प्रश्न : क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क देना पड़ता है?
उत्तर : आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई भी शुल्क नहीं लगता है।
7. प्रश्न : क्या निजी अस्पताल में भी आयुष्मान कार्ड मान्य है?
उत्तर : हाँ, PM-JAY से मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड मान्य हैं।
8. प्रश्न : आयुष्मान कार्ड से कौन-कौन सी बीमारियों का इलाज होता है?
उत्तर : आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग, न्यूरोलॉजिकल, हड्डियों के रोग, पेट और लिवर के रोग तथा अन्य गंभीर बीमारियां जैसे – मोतियाबिंद सर्जरी, नवजात बच्चों की सर्जरी, मुंह-जबड़े के विकार और गंभीर रूप से जलने का इलाज इत्यादि शामिल हैं।
9. प्रश्न : यदि मेरा नाम लाभार्थी सूची में नहीं है तो क्या करूं?
उत्तर : आप CSC केंद्र, आयुष्मान मित्र डेस्क या हेल्पलाइन 14555 पर संपर्क करके अपनी पात्रता और विवरण की जांच करवा सकते हैं।
10. प्रश्न : क्या आयुष्मान कार्ड से पहले से मौजूद बीमारियों का इलाज कराया जा सकता है?
उत्तर : हाँ, योजना के तहत कई पुराने बीमारियों का इलाज भी कवर किया जाता है।
11. प्रश्न : आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं?
उत्तर : आयुष्मान भारत के आधिकारिक वेबसाइट और Ayushman App के माध्यम से ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
12. प्रश्न : आयुष्मान कार्ड ऑफलाइन कैसे बनवाएं?
उत्तर : आप अपने नज़दीकी CSC सेंटर, सरकारी अस्पताल या PM-JAY मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल जाकर ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
13. प्रश्न : आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
उत्तर : आयुष्मान भारत के आधिकारिक वेबसाइट या Ayushman App के माध्यम से आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हो।
14. प्रश्न : आयुष्मान कार्ड में अपना नाम कैसे चेक करें?
उत्तर : अपना नाम चेक करने के लिए आधार नंबर या मोबाइल नंबर की सहायता से PM-JAY के आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नाम खोज सकते हैं।
15. PM-JAY का आधिकारिक वेबसाइट क्या हैं।
उत्तर : PM-JAY का आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in हैं।
Disclaimer: Rojgarsarathi.com एक निजी वेबसाइट है और इसका सरकारी विभाग से कोई संबंध नहीं है। यहाँ दी गई जानकारी केवल आपकी सहायता के लिए है। हम सटीक जानकारी देने की पूरी कोशिश करते हैं, फिर भी किसी भी त्रुटि के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। कृपया आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाकर जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।